भारत का पहला Cryptocurrency Index लॉन्च; कैसे काम करेगा? निवेशकों के लिए इसके क्या मायने? जानिए

IC15 इंडेक्‍स क्रिप्‍टो इन्‍वेस्‍टर्स को Cryptocurrency बाजार की स्थितियों, वास्‍तविकताओं और अहम तथ्‍यों की जानकारी देगा ताकि निवेशक सही निवेश निर्णय ले पायें और जोखिमों को कम कर सके.

 

CLOUD SERVER HOSTING SERVICE IN UK
Register Now- 15% Off For Your First Order View this email on a Browser
Create ACCOUNT                   women            Men                 Kids


VIEW MORE>

You received this email because you made a purchase or registered or subscribed at eyekeeper

Contact us via e-mail


©  2020 eyekeeper.com

       


नई दिल्ली. Cryptocurrency Index : दुनियाभर में किप्‍टोकरेंसी का व्‍यापार तेजी से बढ़ रहा है. भारत में भी क्रिप्‍टोकरेंसी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. क्रिप्‍टो में बढ़ते निवेश को देखते हुए क्रिप्टो सुपर ऐप क्रिप्टोवायर (CryptoWire) ने देश का पहला क्रिप्टोकरेंसी सूचकांक (Cryptocurrency Index) IC15 लॉन्च किया है.


IC15 इंडेक्‍स दुनियाभर के प्रमुख क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज पर कारोबार करने वाली बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी पर नजर रखेगा. इसके लिए कारोबारियों, डोमेन एक्‍सपर्ट और शिक्षाविदों को शामिल कर एक कमेटी (Index Governance Committee) बनाई गई है. ये कमेटी टॉप 15 क्रिप्‍टोकरेंसी का चयन करेगी और उनके बारे में गहराई से जानकारियां जुटायेगी


कैसे काम करेगा क्रिप्टो इंडेक्स IC15?

आईसी15 इंडेक्‍स में बिटकॉइन (Bitcoin), एथेरियम (Ethereum), एक्सआरपी, लाइटकॉइन (Litecoin), बिनांस कॉइन (Binance Coin), सोलाना (Solana), टेरा (Terra) और चेनलिंक (ChainLink) जैसी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसीज़ शामिल हैं. कमेटी (Index Governance Committee) मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में पहले टॉप 400 कॉइन्‍स को चुनेंगी. इनमें से फिर टॉप 15 कॉइन्‍स का चुनाव होगा.


करेंसी चयन करने के कड़े मानक

400 कॉइन्‍स की लिस्‍ट में शामिल होने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार कम-से-कम 90 प्रतिशत होना चाहिए. साथ ही ट्रेडिंग वैल्यू के मामले में 100 शीर्ष करेंसी में इसका स्‍थान होना चाहिए. सर्कुलेटिंग मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के मामले में योग्य क्रिप्टोकरेंसी शीर्ष 50 में भी होनी चाहिए. फिर समिति शीर्ष 15 क्रिप्टोकरेंसी का चयन करेगी. सूचकांक का आधार मूल्य 10,000 तय किया गया है और आधार तिथि एक अप्रैल 2018 है


क्रिप्‍टो बाजार पर गहरी नजर

आईसी 15 इंडेक्‍स 80 प्रतिशत से अधिक क्रिप्‍टो बाजार गतिविधियों की निगरानी करेगा. बाजार के सभी पैमानों की समीक्षा कर वास्‍तविक स्थिति निवेशक के सामने रखेगा. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी. क्रिप्टोवायर की समिति हर तिमाही में टॉप 400 कॉइन्‍स की समीक्षा करेगी.


क्रिप्‍टो इन्‍वेस्‍टर्स की ऐसे करेगा मदद

क्रिप्टोवायर के प्रबंध निदेशक जिगीश सोनागारा का कहना है कि आईसी 15 लॉन्च करने का मकसद निवेशक को सीखने के लिए एक प्‍लेटफार्म उपलब्‍ध कराना है. यह न केवल निवेशकों का क्रिप्‍टो बाजार के बारे में ज्ञान बढ़ायेगा, बल्कि उन्‍हें अपने बिजनेस लक्ष्‍य हासिल करने में भी मदद करेगा. आईसी 15 से इस करोबार में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा. निवेशक को सही और सटीक जानकारी हासिल होगी. इससे जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी.


#bitcoin

Bitcoincrypto, cryptocurrency,

Bitcoinwallet 




.




.

Post a Comment

Previous Post Next Post